19 अगस्त 2013 - 19:30
सीरिया में आतंकवादियों का समर्थन, सऊदी अरब- इस्राईल समझौता

सीरिया के एक क़ानूनी विशेषज्ञ रियाज़ सक़र का कहना है कि सीरिया में आतंकवादियों को सशस्त्र करने के लिये सऊदी अरब और इस्राईल के बीच 50 मिलियन डॉलर का एक समझौता हुआ है

सीरिया के एक क़ानूनी विशेषज्ञ रियाज़ सक़र का कहना है कि सीरिया में आतंकवादियों को सशस्त्र करने के लिये सऊदी अरब और इस्राईल के बीच 50 मिलियन डॉलर का एक समझौता हुआ है।सीरिया के इस क़ानूनी जानकार नें अलआलम न्यूज़ चैनल से बातचीत करते हुए कहा है कि अमरीका को इस समय राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह से उसनें दोहरी पॉलिसी अपना कर सऊदी अरब को सीरिया में आतंकवादियों को सशस्त्र और उनकी आर्थिक मदद करने की ज़िम्मेदारी सौंपी है।उन्होंने कहा कि अरब नें अमरीकी पॉलिसी को वास्तविक रूप देने के लिये इस्राईल के साथ 50 मिलियन डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं जिसके कारण सीरिया में आतंकवादियों को विभिन्न प्रकार के हथियारों से हथियारबंद किया जा रहा है।सीरिया के इस जानकार नें इस बार पर आश्चर्य प्रकट किया कि तुर्की, क़तर, जॉर्डन और सऊदी अरब की तरफ़ से सीरिया में सशस्त्र आतंकवादियों के समर्थन पर अन्तर्राष्ट्रीय संगठन और अन्तर्राष्ट्रीय अदालत चुप्पी साधे हुए है।